क्षेत्रीय युवाओं के रोजगार को लेकर किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने वीवो कंपनी पर सौंपा ज्ञापन

दनकौर: किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में वीवो कंपनी पर ज्ञापन सौंपा संगठन के प्रदेश प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने आज वीवो कंपनी पर क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार एवं 5 वर्ष से कार्य कर रहे क वर्करो को परमानेंट किया जाए तथा जिन किसानों ने वीवो कंपनी बनाने के लिए अपनी जमीन दी है उन किसानों के बच्चों को कंपनी में परमानेंट नौकरी योग्यता के आधार पर दी जाए आदि सभी मांगों को लेकर कंपनी के एचआर सिक्योरिटी हेड दीपेंद्र सिंह को महा प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया अगर एक सप्ताह में हमारी सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ता 21 अगस्त को वीवो कंपनी के मुख्य गेट पर सभी समस्याओं का समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा,
इस मौके पर रमेश कसाना, बलजीत हवलदार, पप्पू प्रधान, सुरेन्द्र नागर,मास्टर इंद्रपाल सिंह, गजराज सिंह, बिरम सिंह, रज्जाक ठेकेदार, रविंदर कसाना, बबली कसाना, ओमेंद्र सिंह, रजनेश शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे,






