अपराध

27 वर्षीय अस्पताल कर्मी की इलाज के दौरान हुई मौत,क्लिनिक संचालक की पुलिस को दी शिकायत

दनकौर: लतीफपुर बांगर गांव निवासी 27 वर्षीय अस्पताल कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दनकौर कस्बे में मकनपुर रोड पर स्थित एक क्लिनिक संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

बृहस्पतिवार को लतीफपुर बांगर निवासी विकल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भाभी अंश शर्मा दनकौर क्षेत्र के एक अस्पताल मे ं नौकरी करती थीं। बुधवार को उन्हें बुखार हुआ था। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए दनकौर कस्बे स्थित एक क्लिनिक पर लेकर पहुंचे।

आरोप है कि वहां डॉक्टर ने अंशु को इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रेटर नोएडा में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अंशु को  मृतक घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि क्लिनिक संचालक की लापरवाही के कारण मौत हुई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम  रिपोर्ट के बाद मामले की जांच की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!