किसान मंच

भाकियू (कृषक) ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में की समीक्षा बैठक 

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने राष्ट्रीय सचिव ऋषिपाल कसाना के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में समीक्षा बैठक की इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले किसानों की मुख्य समस्या सभी किसानों को 10% विकसित भूखंड मुआवजे रेट में बढ़ोतरी आबादी बैकलीज नया भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करना अस्पताल कॉलेज स्कूलों में किसानों के बच्चों को छूट सहित ग्राम विकास के मुद्दों को लेकर एसीईओ वीएस लक्ष्मी प्रिंसिपल जीएम संदीप चंद्रा ओएसडी मुकेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे सभी प्रमुख मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा हुई एसीईओ ने कहा की आगामी बोर्ड बैठक किसानों के मुआवजे के रेट बढ़ोतरी के प्रस्ताव ले जाया जाएगा 10% विकसित भूखंड को लेकर शासन स्तर पर वार्ता सकारात्मक चल रही है किसानों को मिलने वाले भूखंड का आवंटन तेजी से किया जा रहा है स्कूल अस्पताल कॉलेज के मैनेजमेंट को बुलाकर जल्द ही किसानों के बच्चों को एइमिशन एवं इलाज मे मिलने वाली छूट को लागू किया जाएगा इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने कहा की मीटिंग सार्थक रही है अधिकारियों ने समस्या कि निस्तारण के लिए एक महीने के समय दिया है,

इस मौके पर हरवीर सिह , ऋषि पाल कसाना, हरेंद्र नागर , एडवोकेट जीतू गुर्जर, अरविन्द पहलवान , देवेंद्र कसाना , पूनम भाटी , रविन्द्र भाटी , भगत भाटी ,मनीष शर्मा ,ऋषभ शर्मा, दीपक कुमार, गौरव नागर , इंद्र रोहिला ,राजेश त्यागी प्रशांत भाटी सहित आदि लोग मौजूद रहे !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!