दनकौर

बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं भारतीय संस्कृति की गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक आचार्य ओंकार सिंह रहे, जबकि मुख्य वक्ता राकेश चौहान ने रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में निहित प्रेम, विश्वास, कर्तव्य और पारस्परिक सहयोग की भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों के परिचायक हैं। रक्षाबंधन हमें अपने रिश्तों के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी का भाव रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यों एवं छात्रों ने अपने विचार, प्रेरणादायी भाषण तथा सुंदर गीत प्रस्तुत कर रक्षाबंधन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से सभी के समक्ष रखा। विद्यार्थियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय की समस्त बहिनों ने विद्यालय के भाइयों व आचार्यो को रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जिससे पूरे विद्यालय परिसर में भाई-बहन के पवित्र स्नेह, भारतीय संस्कार और देश की गौरवशाली परंपराओं का वातावरण दिखाई दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

विद्यालय परिवार ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य व कर्मचारी उपस्थित रहे,कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!