कमेटी ने किया खलीफाओं उस्तादों और खिलाड़ियों को सम्मानित
कमेटी अध्यक्ष ने मेडल पहनाकर शील्ड से नवाजा

औरंगाबाद( बुलंदशहर )ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस कमेटी ने खलीफाओं उस्तादों और खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। अनेक गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस कमेटी के अध्यक्ष सपा नेता शहाजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती ने बारावफात जुलूस के समापन अवसर पर सभी खलीफाओं उस्तादों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सैयद हिमायत अली के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में ख़लीफा शाहिद अंसारी नाजिम अंसारी आसमौहम्मद कुरैशी नदीम अल्वी आसिफ अल्वी तैयब कुरैशी अशरफ कुरैशी सहित तमाम खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
शाहजुद्दीन मेवाती ने अनेक गणमान्य लोगों सैयद हिमायत अली नसीर पहलवान सैयद हुसैन अली,शरीफ सलमानी नसीम मेवाती, सलमा अब्दुल्ला, शिवकुमार गुप्ता थाना प्रभारी मनोज कुमार कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह आदि को भी मेडल पहनाकर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।साथ ही जुलूस के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।






