दनकौर

प्रतिभा:शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित हुए पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा

जहांगीरपुर: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा जी को अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। हाल ही में एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा प्रदेश के 210 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा का चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।सम्मान मिलने की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।क्षेत्रवासियों का कहना है कि कुलभूषण शर्मा को मिला यह सम्मान जहांगीरपुर क्षेत्र और पब्लिक इंटर कॉलेज के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!