
औरंगाबाद (बुलंदशहर )औरंगाबाद जहांगीराबाद रोड पर शनिवार शाम एक शिवफ्ट डिजायर कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप ई रिक्शा सवार पति-पत्नी बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सैंटर रैफर कर दिया। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।चालक नशे में धुत्त बताया जाता है

औरंगाबाद जहांगीराबाद रोड पर रतनपुर भटटे के निकट एक शिवफ्ट डिजायर कार सं यूपी 17बी टी 2973 ने ग्राम परवाना जा रही ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई रिक्शा चालक चेतन और उसकी पत्नी बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें दशा गंभीर देखते हुए हायर सैंटर रैफर कर दिया। ई रिक्शा चेतन लोधी निवासी ग्राम परवाना चला रहा था। वह अपनी पत्नी को साथ लेकर गांव वापस लौट रहा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चालक ब्रजेश को हिरासत में ले लिया।
रिपोर्टर राजेन्द्र अग्रवाल






