किसान मंच

किसान एकता महासंघ की विस्तार बैठक दादरी क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुरा गांव में हुई संपन्न

दादरी (ग्रेटर नोएडा) मंगलवार 15 सितंबर को किसान एकता महासंघ के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में दादरी क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुरा गांव में आनंद मावी के आवास पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता सतपाल फौजी एवं संचालन अरविंद सेक्रेटरी ने किया संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया खेड़ा धर्मपुरा गांव में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई ग्रामीणों ने बिजली के कनेक्शनो से से संबंधित समस्याओं को संगठन के पदाधिकारी को अवगत कराया संगठन के पदाधिकारी ने बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर जल्द ज्ञापन देने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया,

इस मौके पर संगठन का विस्तार किया गया जिसमें आनंद सिंह मावी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष को पदोन्नति करते हुए उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया, मोनू नागर कचैडा को मेरठ मंडल अध्यक्ष मेरठ,अनिल नागर जलालपुर को मंडल सचिव, राजपाल शास्त्री जलालपुर को व दिनेश मुखिया सादुल्लापुर को प्रदेश प्रवक्ता, चौधरी विनोद खारी जान सिवाना को प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज मावी व सरनाम चंदीला को प्रदेश सचिव, श्रीमती कृष्ण शर्मा सादोपुर को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा गौतम बुध नगर, श्रीमती कुंता मावी को प्रदेश सचिव महिला मोर्चा,आजाद सिंह को युवा प्रदेश सचिव, राजेश मावी को जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा को युवा जिला उपाध्यक्ष एवं सचिन नागर को तहसील अध्यक्ष बिसरख मनोनीत किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किसानों के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई,

इस मौके पर रमेश कसाना,पप्पू प्रधान, बलजीत हवलदार,अमित नागर,मांगे प्रधान, मास्टर इंद्रपाल सिंह, राजवीर ठेकेदार, ब्रहम सिंह कसाना, सावित्री देवी,अरविंद सेक्रेटरी,जोगेंद्र सिंह कसाना, संतोष कसाना, सोनू कसाना सहित आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!