बुलन्दशहर

ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान ने की मोदी जी के जन्मदिन पर गौ पूजा और गौसेवा 

दीप प्रज्वलित कर मनाया सेवा ही संकल्प दिवस 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान एडवोकेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री कार्यकाल के पच्चीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रामगढ़ दौलताबाद स्थित कान्हा गौशाला में पहुंच कर गौपूजन कर गौ सेवा की। ब्लाक प्रमुख ने गायों को पुष्प मालाएं पहनाकर सत्कार किया और गुड़ चोखर आदि खिलाया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन में सेवा ही संकल्प को साकार किया। हमेशा राष्टृहित को सर्वोपरि मानते हुए अपने पद पर कार्यरत रहकर कड़ी मेहनत और लगन से काम किया।उनका जीवन आदर्श है।हम सभी को उनके आदर्श अपनाकर देश समाज और गौ वंशहित में काम करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

ब्लाक प्रमुख ने ब्लाक कार्यालय, लखावटी सचिवालय में भी दीप प्रज्वलित कर मोदी जी का जन्म दिन मनाया और मिष्ठान वितरित कराया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्रेष्ठी पाठक, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ए डी ओ पंचायत रामकुमार पूर्व प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर सचिव जयंत चौधरी गौरव सैनी कुशल कुमार नरेंद्र कुमार कौशल भगीरथ सचिन नरेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!