दीपों की रोशनी से जगमगाया झण्डे वाला मंदिर, कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन

ग्रेटर नोएडा/गौतमबुद्धनगर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र दामोदर मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर ग्रेटर नोएडा मण्डल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी के संरक्षण में कार्यकर्ताओं ने झण्डे वाला मंदिर, परी चौक के निकट, दीप प्रज्वलित कर हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ जन्मदिन समारोह मनाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। दीपों की जगमगाती रोशनी से वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवपूर्ण हो उठा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रसेवा के संकल्प, समर्पण एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति की कामना की।
मण्डल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, परिश्रम एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। हम सभी उनके विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लेते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा राष्ट्रहित, समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह का समापन मंगलकामनाओं एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।
रिपोर्टर भागवत प्रसाद शर्मा






