दनकौर

निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा

बिलासपुर: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के आह्वान पर निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष नरेश कश्यप के नेतृत्व में पदाधिकारियों संग जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा ।मृतक सोनू कश्यप को न्याय दिलाने के लिए जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ज्ञापन सौंपा गया । 6 जनवरी को सोनू कश्यप की निर्मम हत्या की गई फिर उसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी गई थी । ज्ञापन में परिवार को सुरक्षा, मुआवजा, जमीन, नौकरी के साथ फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई की मांग की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष रनवीर सिंह निषाद, योगेंद्र विकल, गजराज प्रधान, अमर सिंह निषाद, कृष्ण कश्यप, सुभाष कश्यप, सचिन कश्यप, शिवदत्त निषाद, राजेश निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!