आर्मी इंस्टिट्यूट आफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा:रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आर्मी इंस्टिट्यूट आफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया । 
भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक ओमप्रकाश गोयल को बताया कि इस अवसर पर संस्थान परिसर में कुल 54 विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
इसमें इमली, अमरूद, आम, जैस्मिन सहित विभिन्न फलदार, गुड़हल, कनेर, पुष्पीय एवं हरित पौधों की प्रजातियाँ शामिल रहीं। 🌸🌳
यह पहल पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाने की दिशा में हमारा एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है।
आइए, पौधे लगाएँ और पर्यावरण बचाएँ।
🌱 हर पौधा -एक बेहतर भविष्य की उम्मीद!
इस अवसर पर मोहित बंसल , मुकुल गोयल , सविता शर्मा, आलोक गोयल , कपिल गर्ग , सुमित माहेश्वरी , कपिल शर्मा , अरुण अग्रवाल , राहुल श्रीवास्तव , इंस्टिट्यूट के मेजर जनरल राजेंद्र बाना (डायरेक्टर ),कर्नल दिनेश कुमार त्यागी , डा॰ प्रियंका श्रीवास्तव , छात्र और छात्रा आदि उपस्थित रहे ।






