किसान मंच

ग्रेनो प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों के विकास की अनदेखी बनी बाधा – एड प्रेम प्रधान

ग्रेटर नोएडा: करप्शन फ्री इंडिया संगठन के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान तथा सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रेम प्रधान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की अनदेखी करना ग्रामीण जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने जैसा है।

संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान ने कहा कि प्राधिकरण की लगातार अनदेखी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। संगठन द्वारा ज्ञापन के माध्यम से प्राधिकरण को झालड़ा, जुनेदपुर और कनारसी सहित अन्य गांवों की समस्याओं से अवगत कराया गया है। साथ ही दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग तथा खेरली मोड़ से सिरसा तक सड़क के पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई है।उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, जल निकासी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया जाना आवश्यक है।

प्रदर्शन के दौरान- बलराज हूण, ब्रह्मपाल कपासिया, रिंकू बैसला, कृष्ण नागर, ओमकार प्रधान, प्रीतपाल राठी, धर्मेंद्र भाटी, रोहताश नागर, बिजेंद्र नागर, मोहित कपासिया, कुलवीर भाटी, बबलू भाटी अजय भाटी नरेश मुखिया, अनिल नागर, जीतन नागर, विपिन बैसला, हिमांशु कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!