किसान मंच

भाकियू (कृषक) ने बारिश से हुए फसलों के नुक़सान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव ऋषि पाल कसाना के नेतृत्व मे ज़िलाधिकारी से किसानों की समस्याओं को लेकर मुलाकात की इस सम्बन्ध में सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों का काफी नुक़सान हुआ है किसान पर आजीविका का संकट खडा हो गया है उत्तर प्रदेश के काफी जनपदों मे फसल का नुक़सान हुआ है नुक़सान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज़िलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ज्ञापन सौंपा गया हैं जल्द सर्वे कराकर फसल का तत्काल मुआवजा देने की माग की गयी है,

ज़िलाधिकारी ने सज्ञान लेते हुए अधिकारियों को फसलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिए है इस मौके पर कृष्ण नागर , ऋषि पाल कसाना , एडवोकेट जीतू गुर्जर, सतपाल नागर , अरविन्द पहलवान, एडवोकेट कपिल कसाना, जितेंद्र भाटी , इनदर रोहिला ,विक्रम नागर मनीष शर्मा सुन्दर पायला सहित अन्य लोग मौजूद रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!