दनकौर

डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर व पौधारोपण

बिलासपुर:दनकौर भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बाबा हंसराज अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा ने किया।

युवा नेता अखिलेश नागर ने कहा कि डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने रक्तदान महादान के रूप में मनाया। साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में डॉ. महेश शर्मा के केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित पर्यटन और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में जिले में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। पहले बाजारों में खुलेआम लूट और अपराध की घटनाएं होती थीं, जबकि अब अपराधियों और माफिया पर प्रभावी कार्रवाई की गई है।

इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, मंडल महामंत्री अमित नागर, अस्पताल प्रबंधक प्रेमपाल सिंह, नगर अध्यक्ष नरेश शर्मा, सिंगा पंडित, यशु शर्मा, आकाश शर्मा, मयंक शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!