नव प्रवेशित विद्यार्थियों का इंडक्शन व ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में बुधवार को एम एस सी कृषि प्रसार प्रथम सैमिस्टर के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कम ओरिएटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआं ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। छात्राओं ने तिलक लगाकर प्राचार्य एवं शिक्षकों का स्वागत सत्कार किया।विभागाध्यक्ष प्रभारी डॉ एस के गुप्ता ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सभी का परिचय प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआं ने अपने संबोधन में बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभाग, पाठ्यक्रम, शैक्षणिक नियमों शोध अवसरों तथा कृषि प्रसार के उभरते क्षेत्रों से परिचित कराना है। उन्होने विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने और अपनी शिक्षा पूरी कर आत्मनिर्भर बनने का और अपने माता-पिता के साथ साथ विद्यालय का नाम रोशन करने का आग्रह किया।
प्राक्टर प्रोफेसर ए के शर्मा ने कैंपस आचरण एवं अनुशासन के विषय में जानकारी देते हुए उनपर अमल करने का आग्रह किया। प्रोफेसर बी के प्रसाद ने अकादमिक गुणवत्ता एवं संस्थागत गुणवत्ता व्यवस्था पर विचार रखे। डॉ विकास कुमार ने विभागीय प्रोफाइल कार्यक्रम की संरचना शैक्षणिक नियमों एवं मूल्यांकन प्रणाली के बारे में जानकारी दी। डॉ प्रशांत सिंह ने कृषि प्रसार शिक्षा क्षेत्र, महत्व एवं उभरती प्रवृतियोंपर मार्गदर्शन किया। डॉ अर्धदीप दास ने कृषि प्रसार में शोध के अवसरों एवं कैरियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ प्रशांत सिंह ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और विभाग द्वारा सभी विद्यार्थियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल रहने और समयबद्ध तरीके से विभाग में रिपोर्ट करने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रम द्वारा विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक जीवन की न ई शुरुआत के लिए आवश्यक दिशा, जानकारी एवं प्रेरणा प्रदान की गई।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






