दनकौर

पब्लिक इंटर काॅलिज जहांगीरपुर की मलखम्भ टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगता लगातार तीसरी बार तृतीय स्थान प्राप्त कर बनायी जीत की हैट्रिक 

दनकौर: माध्यमिक शिक्षा विभाग जनपद झांसी द्वारा आयोजित 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयीय मलखम्भ प्रतियोगिता 2026-27 में पब्लिक इंटर कालिज की टीम ने मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुये लगातार तीसरी बार तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की ! दिनांक 28सितम्बर 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के समस्त मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया,

इस प्रतियोगिता में संस्था पब्लिक इंटर कालिज के दो छात्र सूरज कक्षा 11 व लविश कक्षा 9 का चयन राष्ट्रीय स्तर की मलखम्भ प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिये किया गया है ! विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने टीम के कोच राजकुमार आर्य की प्रशंशा करते हुये कहा कि यह विद्यालय के साथ साथ समस्त क्षेत्र के लिये गर्व का विषय है कि विद्यालय की मलखंभ टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिये हुआ है ! प्रधानाचार्य ने आगे कहा कि मलखंभ की यह विधा इस संस्था की प्राचीन धरोहर है जिसको पुनः पिछले तीन वर्षों में पुनर्जीवित किया है ,

झांसी से लौटी मलखम्भ टीम का विद्यालय प्रार्थना सभा में शानदार स्वागत व सम्मान किया गया ! प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय मलखम्भ प्रतियोगिता का आयोजन उज्जैन मध्य प्रदेश में होगा,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!