किसान मंच

डूंगरपुर रिलखा गांव में किसानों की मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 20 वें दिन भी जारी रहा 

दनकौर:आज डूंगरपुर रीलखा गांव दनकौर अनाज मंडी के समीप अपनी मांगो को लेकर किसानों का अनिश्चित कालीन धरना 20 वे दिन भी जारी रहा किसान नेता रमेश कसाना ने बताया आज किसानों को धरना देते हुए 20 दिन हो चुके है यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी द्वारा किसानों की मांगे सुनना तो बहुत दूर की बात है अभी तक कोई भी आधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुँचे आज बिल्डर द्वारा साइड पर कार्य करने के प्रयास किया लेकिन किसानों ने मौके पर पहुँच कर भगा दिया, धरने पर बैठे किसानों ने कहा जब तक हमारी सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक बिल्डर का काम नहीं चलने देंगे और जल्दी ही आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा

इस मौके जयवीर कसाना,ऊधम सिंह,धर्मवीर क़साना,विजय कसाना,देवेंद्र सिह,करतार सिह,रामबीर सिह,हेमराज कसाना,प्रताप खटाना,लक्ष्मण कसाना,रोहित कसाना,राजीव कसाना,सोनू कसाना,पंकज मोनू कसाना,सतपाल,करण सिंह ,रवि कसाना,सरजीत कसाना,धर्मपाल कसाना संजय शर्मा,मोदी कसाना,राजीव कसाना सोनू कुमार,विकाश कसाना,सरजीत सिह,पंकज कसाना,पप्पू कसाना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!