बुलन्दशहर

रंग-बिरंगी रोशनी से फिर जगमगाएगा कृष्णा नगर बाजार

कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में हुई चर्चा, नगरवासियों को आमंत्रण

बुलंदशहर: कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृष्णा नगर बाजार को धनतेरस, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजाकर जगमगाने तथा बाजार में उत्साहपूर्ण माहौल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बाजार की रौनक बढ़ाने और नगरवासियों को इस आयोजन से जोड़ने पर जोर दिया गया।

व्यापार मंडल की ओर से समस्त नगरवासियों को आमंत्रित करते हुए अपील की गई कि वे इस आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता करें और कृष्णा नगर बाजार की रौनक बढ़ाएं।

बैठक में अनुराग अग्रवाल, तरुण, दीप, दलबीर सिंह, चेतन अग्रवाल, मोहित गोयल, अमित फौजी, संजीव अग्रवाल, विनय गुप्ता, नितिन अग्रवाल, तुषार गुप्ता एवं आशीष गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सभी नगरवासियों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

रिपोर्ट -संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!