किसान एकता महासंघ 15 नवंबर को मनायेगा अपना दूसरा स्थापना दिवस

दनकौर: किसान एकता महासंघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में जुनेदपुर गाँव में प्रवीण पहलवान के आवास पर सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता मुन्नी लाल भगत जी व संचालन जिला अध्यक्ष चौ अरविन्द सेक्रेटरी ने किया इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया आगामी 15 नवम्बर को संगठन अपना दूसरा स्थापना दिवस किसान आदर्श इंटर कॉलेज प्रांगण दनकौर गौतम बुद्ध नगर में मना रहा है जिसमे मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र ,दिल्ली, राजस्थान,उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से कार्यकर्ता एवं पदाअधिकारी शामिल होगे जिसमे लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन भी होगा स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान ब्लड डोनेट का कैम्प भी लगाया जाएगा कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय किसान एवं किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सम्मानित पदअधिकारी गण एवं प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा क्षेत्र के सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया जाएगा इस मौके पर रमेश कसाना,पप्पू प्रधान,बालजीत हवलदार, कर्मवीर भाटी,अमित नागर,मास्टर इंद्रपाल सिह,राजवीर ठेकेदार,दीपक नागर,कुलदीप राजपूत,कपिल शर्मा,सरजीत कसाना,निशांत भाटी,मदन मुखिया,चिंटू गुर्जर सोनू कसाना,मोनू क़साना सहित आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे






