बुलन्दशहर

बाल दिवस पर बच्चों को दिये शिक्षकों ने गिफ्ट 

पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल आंजनी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल आंजनी में बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों से चाचा नेहरू को याद किया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया,

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक वेदप्रकाश लोधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सारा देश इस तिथि को बाल दिवस के रूप में मनाता है क्योंकि नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे। उनकी सोच थी कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पूरी मेहनत से पूरी कर देश और समाज की सेवा में जुटने का आवाहन किया।

स्कूली बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों काव्य पाठ, भाषण, लघु नाटिका द्वारा चाचा नेहरू को याद किया।

बच्चों को उनके कक्षा अध्यापकों ने गिफ्ट दिये।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह उप प्रधानाचार्य युसुफ खान, कुंवर पाल सिंह धर्मेन्द्र सिंह वीर प्रकाश सिंह योगेन्द्र सिंह मुकेश सिंह चंचल काजल मनु पूनम आरती आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उमंग और उत्साह देखा गया,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!