बुलन्दशहर

नेशन पब्लिक स्कूल में शो एंड टेल प्रतियोगिता का आयोजन 

प्री-नर्सरी में देविका, नर्सरी में दृष्टि,एलकेजी में समृद्धि व ऐमन तथा यूकेजी में प्रवया ने बाजी मारी 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को शो एंड टेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्री नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न विषयों एवं वस्तुओ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साह से आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी को मोह लिया,

प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

निर्णायक मंडल ने प्री नर्सरी में देविका अग्रवाल, नर्सरी में दृष्टि शर्मा, एलकेजी में समृद्धि एवं ऐमन तथा यूकेजी में प्रवया अग्रवाल को प्रथम स्थान दिया। द्वितीय स्थान के लिए प्री-नर्सरी में आरव, नर्सरी में गगनदीप एलकेजी में अव्यांश तथा यूकेजी में प्रणय कश्यप का चयन किया।

तृतीय स्थान प्री नर्सरी में यांश बंसल, नर्सरी में हार्दिक अग्रवाल एलकेजी में मानवी वर्मा तथा यूकेजी में तनिष्का को मिला।

निर्णायक मंडल में उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी लोकेश वर्मा बबिता सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!