नेशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते तीन गोल्ड दो सिल्वर और तीन ब्रांन्ज मेडल
डिस्ट्रिक्ट लेवल ओपन कराटे चैंपियनशिप में दिखाया जलवा

औरंगाबाद (बुलंदशहर )डिस्ट्रिक्ट लेवल ओपन कराटे चैंपियनशिप में नेशन पब्लिक स्कूल औरंगाबाद के नन्हे योद्धाओं ने भरपूर जलवा दिखाते हुए कुल आठ मेडल बटोरे। बच्चों ने तीन गोल्ड दो सिल्वर और तीन ब्रांन्ज मेडल जीतकर अपने विद्यालय का जनपद भर में नाम रोशन कर दिखाया।
मेरठ में रविवार को आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेवल ओपन कराटे चैंपियनशिप में नेशन पब्लिक स्कूल के बच्चों श्रेया, कनिष्क और नक्ष ने गोल्ड मेडल जीते।
प्रियांशी और वैभव ने सिल्वर मेडल तथा पावनी,प्राची और वैष्णवी ने ब्रांन्ज मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कराटे कोच विकास और मधु ने टीम का नेतृत्व करते हुए मार्गदर्शन किया,

विद्यालय स्पोर्ट्स अकादमी चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि खेलों के बिना शिक्षा अधूरी है। विजेता बच्चों ने साबित कर दिया कि अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह तो सिर्फ शुरुआत है। अकादमी कोआर्डिनेटर मीनाक्षी सिरोही ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी स्पोर्ट्स अकादमी आगे भी युवा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें स्टेट व नेशनल स्तर पर चमकने का बेहतरीन मंच प्रदान करता रहेगा।
विद्यालय परिवार ने जीत का जश्न मनाया और चैंपियंस को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






