ग्रेटर नोएडा

जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में गुरुपर्व पर हुआ विशेष प्रार्थना सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा :आज जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में गुरुपुर्व के पावन अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, उनके महान विचारों एवं शिक्षाओं से परिचित कराना था।

इस विशेष प्रार्थना सभा का संचालन कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें प्री-नर्सरी से कक्षा दV तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सुंदर गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु नानक देव जी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि गुरुपर्व सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसलिए प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को यह पावन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाता है।

बच्चों को गुरु नानक देव जी की प्रमुख शिक्षाओं से भी अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि गुरु नानक देव जी ने सभी मनुष्यों को समान मानने, प्रेम, भाईचारे, ईमानदारी, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया था। उनकी तीन प्रमुख शिक्षाएँ ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ हैं, अर्थात ईश्वर का स्मरण करना, ईमानदारी से मेहनत करना और अपनी कमाई को दूसरों के साथ बाँटना।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने, सभी का सम्मान करने तथा आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा मिली। बच्चों की गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने इस विशेष आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

विद्यालय में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है, क्योंकि ये विद्यार्थियों को विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और महान व्यक्तित्वों की शिक्षाओं से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना विकसित करते हैं।

इस प्रकार गुरुपुरब का यह विशेष आयोजन श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!