देशभर में राजस्थान जैसी एक समान हो पत्रकार अधिमान्यता नीति – डॉ. भगवान प्रसाद
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन रीवा में संपन्न

प्रयागराज:पत्रकारों की अधिमान्यता के लिए देशभर में राजस्थान सरकार की तर्ज पर एक समान नीति लागू होनी चाहिए। साथ ही केन्द्र सरकार को पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून भी पूरे देश में एक रूप से बनाना चाहिए। यह बात भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने होटल नंद विलास रीवा के सभागार में आयोजित महासंघ के एक दिवसीय जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
डॉ. उपाध्याय ने कहा कि जब समाचार पत्रों का पंजीयन केन्द्र सरकार द्वारा एक ही नियम के तहत होता है, तो राज्यों में अधिमान्यता के नियम अलग-अलग क्यों हैं ? उन्होंने बताया कि राजस्थान की नीति काफी सरल है, जबकि बिहार जैसे राज्यों में पत्रकारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं समाजवादी चिंतक लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि अपने हक और अधिकार पाने के लिए पत्रकारों को टुकड़ों में बंटने के बजाय एकजुट होना होगा। उन्होंने आंचलिक पत्रकारों का एक भव्य सम्मेलन आयोजित करने का आह्वान करते हुए उसका पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की और कहा कि वे पत्रकारों के हर संघर्ष में एक आवाज पर साथ खड़े मिलेंगे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने आह्वान किया कि सभी साथी दिसंबर तक नवीनीकरण और सदस्यता का लक्ष्य पूरा कर लें, ताकि जनवरी में सभी इकाइयों का समय पर पुनर्गठन हो सके। उन्होंने कहा कि संगठन के सशक्त होने पर ही सरकार हमारी मांगें मानने को बाध्य होगी।
सम्मेलन का संचालन प्रांतीय सचिव डॉ. मनोज पाठक, स्वागत भाषण ग्रामीण जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा और संगठन प्रतिवेदन शहर अध्यक्ष एस. एस. गहरवार ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर, प्रांतीय उपाध्यक्ष बी. के. मिश्रा, मुख्य महासचिव वीरेन्द्र मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष प्रभूनाथ पाण्डेय, महिला विंग संभागीय अध्यक्ष संगीता पटेल, जिला संरक्षक लालमणि त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता शेषमणि शुक्ला व मुनीन्द्र तिवारी व्यवहारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सागर संभागीय अध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिपाठी, प्रांतीय संयुक्त सचिव मृगेन्द्र सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष वैदेही शरण द्विवेदी, प्रांतीय प्रवक्ता दिलीप त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी शिवकुमार मिश्रा, बालेन्द्र शेखर पाण्डेय, विपिन मिश्रा, पुष्पेन्द्र सिंह, अशोक द्विवेदी, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, नीलेश त्रिवेदी, अरुण पाण्डेय हिन्दुस्तानी, नेहा त्रिपाठी, रंजना पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, पवन शुक्ला, आशीष मिश्रा, शुभम शुक्ला, डॉ. सत्यजीत पाण्डेय, रमाकान्त पाण्डेय, भूपेन्द्र त्रिपाठी, संजय तिवारी, अरुणेन्द्र गुप्ता, अनुराग सिंह तिवारी, सुरेन्द्र त्रिपाठी, अनिल पटेल, अमरीश पटेल, अंकित पटेल, अशोक सोनी और आनन्द मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।






