श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

दनकौर :श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज, दनकौर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रातः 10 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स एवं उप-प्राचार्या एवं IQAC समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता द्वारा किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन खेल प्रभारी श्री अमित नागर के निर्देशन में किया गया।
दूसरे दिन विद्यार्थियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, कैरम एवं वॉलीबॉल सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। 
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
दौड़ प्रतियोगिताएँ
400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)- प्रथम – काजल, द्वितीय – रितिका नागर,तृतीय -नाजिश
1600 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) प्रथम – ऋतिक, द्वितीय – प्रिंस,तृतीय – अभिजीत,
200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)प्रथम-मनीष भाटी, द्वितीय – राजीव, तृतीय – मोहित,
लंबी कूद प्रतियोगिता
बालक वर्ग- प्रथम – मनीष भाटी, द्वितीय – ऋतिक, तृतीय – अनुज
बालिका वर्ग- प्रथम -ऋतिका नागर, द्वितीय मनु,तृतीय -करीना
ऊँची कूद प्रतियोगिता
बालक वर्ग- प्रथम -ऋतिक,द्वितीय – विकास, तृतीय – अनुज
बालिका वर्ग- प्रथम -कनिष, द्वितीय – जिया,तृतीय – दीपांशी
कैरम प्रतियोगिता
बालक वर्ग- प्रथम – हरिओम, द्वितीय – विकास
बालिका वर्ग- प्रथम – तनु, द्वितीय – ऋतिका शर्मा, तृतीय – दीपांशी ठाकुर
वॉलीबॉल प्रतियोगिता (बालक वर्ग)
प्रथम – बीबीए एवं बीसीए की संयुक्त टीम,द्वितीय – बीएससी टीम
प्रतियोगिताओं के दौरान खेल मैदान पर उत्साह, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार वातावरण देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित शिक्षकों एवं दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री रजनीकांत अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य एवं सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, प्राध्यापिकाओं एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता ने प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी विभिन्न खेल स्पर्धाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।






