बुलन्दशहर

सूखी टंकी प्यासे लोग

औरंगाबाद के हो गए हाल बेहाल,अधिकारी मस्त जिम्मेदार मौन

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) कस्बा औरंगाबाद के गरीब असहाय बेबस‌ लोग बूंद-बूंद पानी को तरसकर रह गये हैं। कस्बे की पेयजल आपूर्ति मंगलवार रात से ही ठप्प चली आ रही है। हालांकि साधन संपन्न लोगों को पेयजलापूर्ति ठप्प चली आने से कोई विशेष फ़र्क नहीं पड़ा है।

कस्बे की अधिकांश जनता गरीब और साधन विहीन है। पेय जल आपूर्ति हेतु उसे नगर पंचायत की वाटर सप्लाई के उपर ही निर्भर रहना पड़ता है। कस्बे में मंगलवार की रात से ही पेयजल आपूर्ति ठप्प पड़ी हुई है। बुधवार को पूरे दिन पेयजलापूर्ति बंद रही। अधिकांश जनता बूंद बूंद पानी को तरसकर रह गई है।

अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर से कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से पूछकर बताता हूं। इसके बाद उन्होंने बताया कि टंकी का मेन वाल्व खराब हो गया है। उसके चलते पेयजल आपूर्ति ठप्प हुई है। अतिरिक्त मेन वाल्व का इंतजाम क्यों नहीं किया गया इसका कोई जवाब उन्होंने नहीं दिया। कहा कि शीघ्र ही जलापूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!