दनकौर

एक समान शिक्षा व चिकित्सा के लिए जल्द प्रदेश में आंदोलन करेगा करप्शन फ्री इंडिया 

बिलासपुर : करप्शन फ्री इंडिया संगठन की महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर कस्बे स्थित संगठन के कैंप कार्यालय एच. एस. गार्डन में की गई जिसमे देश में समान शिक्षा व चिकित्सा के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम का संचालन मास्टर दिनेश नागर ने किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि हमारे देश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दोहरी भूमिका निभाई जा रही है। गरीब, मजदूर तबके का व्यक्ति अपने बच्चो को अच्छे स्कूल में नही पढ़ा सकता, अच्छा इलाज नहीं करा सकता। जबकि अमीर तबके का व्यक्ति अच्छे स्कूल में अपने बच्चो को पढ़ा सकता है और अच्छे अस्पताल में इलाज करा सकता। प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज के इस युग की सबसे बड़ी चुनौती एक समान शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्या का समाधान करना है। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान ने बताया कि रविवार को बिलासपुर में संगठन की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे एक समान शिक्षा व चिकित्सा के मुद्दे को लेकर बहुत जल्द बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। जिला उपाध्यक्ष कुलबीर भाटी ने बताया की रविवार की बैठक में प्रदेश के कई जिलों बदायू , संभल, शाहजहापुर, हाथरस, बरेली आदि से संगठन के कार्यकर्ता सम्मलित हुए व एक समान शिक्षा और चिकित्सा लागू कराने की रणनीति तैयार की।

इस दौरान कोर कमेटी सदस्य मास्टर दिनेश नागर, संजय भैया, कृष्णपाल यादव, प्रेम प्रधान ,राकेश नागर, बलराज हूंन, प्रेमराज भाटी, यतेंद्र नागर, कुलबीर भाटी, गौरव भाटी, पिंटू मास्टर, गौरव शर्मा, सौरभ, डॉली सिंह, सीमा, अजय नागर, संदीप, महिपाल गर्ग, विवेक गंगवार, विजय शर्मा, तेजवीर गड़ाना, नरेंद्र कपासिया, साहिल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!