शिक्षण संस्थान

जीडी गोयंका स्कूल में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन

ग्रेटर नोएडा:स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका स्कूल में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस भारत के संवैधानिक लोकतांत्रिक देश बनने की वर्षगांठ है।ये दिन इस बात का प्रतीक है कि भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है।

हमारे संविधान ने हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार दिया। गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। यह दिन हमें एकजुट होकर काम करने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। आज हम एक ऐसे देश के नागरिक हैं जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हैं।

इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर नृत्य करके सब का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों ने एक सुंदर की भी प्रस्तुत किया जो देशभक्ति से परिपूर्ण था।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य ने सभी को इस दिन की बधाई थी एवं इस दिन से शिक्षा प्राप्त करने का संदेश दिया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!