बागपत

श्री शनि धाम खाटू श्याम मंदिर टटीरी में हुआ श्याम कीर्तन का भव्य आयोजन

बागपत (उत्तर प्रदेश) अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित श्री शनि धाम खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को आयोजित भव्य श्री श्याम कीर्तन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका पूजा अरोड़ा गाजियाबाद ने बाबा श्याम के मनमोहक भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे मंदिर परिसर में हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा और जय श्री श्याम के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनिल शास्त्री ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कराया। इसके बाद बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीण गोयल, सचिव अंकुर पंडित, उपाध्यक्ष विनोद गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन मानव सहित समस्त मंदिर समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में राजीव गोयल कोमल गोयल, राहुल गोयल मयूरी गोयल, हर्षित गोयल सताक्षी गोयल, रोबिन गोयल, समाजसेवी संजीव शर्मा, महेश गोयल, विपुल जैन बागपत सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्री श्याम कीर्तन एवं भजन संध्या के आयोजक राजीव गोयल सभासद व कोमल गोयल ने कीर्तन में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!