ग्रेटर नोएडा
स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोनी रामपुर ग्रेटर नोएडा में पढ़ रहे बच्चों को स्कूल बैग व गर्मी से बचने के लिए छत के पंखे उपलब्ध कराए ।
स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर मोहित बंसल , कपिल गर्ग , शुभम सिंघल , नवीन शर्मा , विनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे,
रिपोर्ट मुकुल गोयल






