नेकी और सच्चाई की राह पर चलने वाला होता है सच्चा मुसलमान-मौलाना इब्ने हसन
औरंगाबाद में मौहर्रम के चलते मजलिसों का दौर जारी

औरंगाबाद( बुलंदशहर )दिल्ली से पधारे मौलाना इब्ने हसन ने कहा कि सच्चा मुसलमान वो है जो नेकी और सच्चाई की राह पर चले। इंसानियत सबसे बड़ा धर्म होता है। ख़ुदा की इबादत,सच्चाई, और नेकी हर मुसलमान का पहला फर्ज है। मौलाना इब्ने हसन गुरुवार को मौहल्ला सादात स्थित बड़े इमामबाड़े खामनई चौक में मजलिस के दौरान सैकड़ों शोगवारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि हर इंसान को हक के लिए बोलना चाहिए हक की बात कहना चाहिए। उन्होने करबला में पैगम्बर हजरत इमाम हुसैन साहब की शहादत पर प्रकाश डालते हुए उनकी कुर्बानी की दास्तान बयां की। हज़रत इमाम हुसैन साहब की शहादत की दास्तान सुन शोगवारों की आंखों में आंसू झलक उठे। नम आंखों और भरे दिल से लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन साहब को याद किया।

इस अवसर पर सैयद मौहम्मद हुजूर,असद अब्बास मेहराज हुसैन हैदर अब्बास मास्टर नसीम हाफिज इदरीस हसनैन अब्बास नकवी सकलेन अब्बास मौहम्मद अली असद नकवी जाहिद अब्बास मौहम्मद अमीर शाहिद नकवी अस्तर अब्बास जब्बाद नकवी सिप्ते अहमद डा अली जफर हकीम अबू तालिब सैयद जैद अली कौशीन, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेन्द्र अग्रवाल






