ग्रेटर नोएडा

लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट- चौधरी प्रवीण भारतीय

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा स्कूल एवं अस्पतालों को सस्ते दरों पर दी गई जमीन की एवज में स्थानीय किसानों को इलाज व उनके बच्चों को पढ़ाई में छूट की शर्त लीज डीड में रखी गई। इस मांग को पूर्णत: लागू करने हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर के नेतृत्व में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन.जी को संबोधित ज्ञापन अपर मुख्य कार्यपालक सौम्या श्रीवास्तव को सौंपकर स्थानीय किसानों के बच्चों को स्कूलों में निर्धारित फीस में छूट तथा किसानों को अस्पतालों में निःशुल्क ओपीडी, उपचार में निर्धारित छूट और गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा दिलाने की मांग की।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि किसानों की भूमि पर रियायती दरों पर आवंटित भूखंडों की लीज डीड में किसान हित में अनेक शर्तें निर्धारित हैं, लेकिन किसानों का आरोप है कि इनका जमीनी स्तर पर समुचित पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने प्राधिकरण से लीज डीड की शर्तों की जांच, प्रभावी निगरानी और उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहां कि जिन किसानों की भूमि पर ग्रेटर नोएडा का विकास हुआ है, उन्हें उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

इस दौरान- आलोक नागर बलराज हूंण नीरज भाटी देव भाटी आकाश नागर बबलू भाटी तेजवीर चौहान अजय भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!