बुलन्दशहर

महमूदपुर के आकाश गूर्जर बने सीआरपीएफ में एसीपी 

चौधरी जिले सिंह के पौत्र हैं आकाश, पिता सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)समीपवर्ती ग्राम महमूदपुर निवासी सुप्रसिद्ध कृषक चौधरी जिले सिंह के सुपौत्र आकाश गूर्जर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ( सीआरपीएफ) में एसीपी पद पर चयनित हुए हैं। गांव के लाल आकाश गूर्जर के एसीपी बनने से समूचे गांव में हर्ष व्याप्त है।

आकाश के पिता एडवोकेट ओमवीर सिंह और माता वर्षा ने बुधवार को गुरुग्राम स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित 56 वें बैच के पासिंग आउट परेड में भाग लेने के साथ अपने होनहार बेटे आकाश के कंधे पर बैज सजाया।

अपने पौत्र की इस सफलता पर गर्व करते हुए चौधरी जिले सिंह ने मिष्ठान वितरण कराया। विदित हो कि आकाश के दादा अभी जीवित हैं जबकि उनकी दादी श्रीमती भीमकौर का स्वर्गवास हो चुका है। आकाश के ताऊ ओमपाल सिंह ठेकेदार, चाचा ओमकार सिंह, चाचा सतवीर सिंह पूर्व चेयरमैन सहकारी संघ जाडौल, तथा चाचा कर्मवीर सिंह उद्योगपति ने अपने भतीजे की इस सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!