शिक्षण संस्थान

श्री सर्व हितकारी इंटर कालेज का रिजल्ट रहा 95 प्रतिशत 

हाई स्कूल में काजल और इंटरमीडिएट में वंशिका अव्वल, बालिकाओं ने लहराया परचम 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )श्री सर्व हितकारी इंटर कालेज का इंटरमीडिएट व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा। दोनों ही परीक्षाओं में बालिकाओं ने अपना परचम लहराया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में वंशिका और हाईस्कूल में काजल ने विद्यालय टाप किया है।

हाई स्कूल में काजल पुत्री मनोज कुमार निवासी ग्राम चरौरा मुस्तफाबाद ने 472 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है। युवराज कश्यप पुत्र प्रदीप कश्यप निवासी ग्राम चरौरा मुस्तफाबाद ने 469 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे स्थान पर और इसी गांव की लक्ष्मी पुत्री राजू ने 459 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में वंशिका पुत्री अरविंद कुमार निवासी औरंगाबाद ने 368 अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया। दरफशा पुत्री मौहम्मद इमरान निवासी औरंगाबाद ने 356 अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे व हिमांशी पुत्री सुभाष निवासी ग्राम चरौरा मुस्तफाबाद ने 326 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया है।

प्रधानाचार्य डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि विद्यालय के अनेक छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषयों में डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कालेज प्रबंधन ने कहा कि इस उल्लेखनीय सफलता के लिए प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ बधाई के पात्र हैं। यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अध्यापकों के सम्यक मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!