बुलन्दशहर
भारत विकास परिषद गौरव शाखा सदस्यों ने तिरंगा यात्रा पर की पुष्प वर्षा एवं जल सेवा

औरंगाबाद (बुलंदशहर)बुलंदशहर में गुरुवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा पर भारत विकास परिषद गौरव शाखा के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर भावभीना स्वागत सत्कार किया। सदस्यों ने तिरंगा यात्रियों को शीतल जल सेवा भी प्रदान कर भीषण गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया।
गुरुवार को निकाली गई तिरंगा रैली का स्वागत करने वालों में शाखा अध्यक्ष विजय गर्ग अनिल कुमार सुशील गर्ग राकेश मित्तल ब्रजेश गर्ग तरुण मित्तल आदि शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






