ग्रेटर नोएडा में स्टूडेंट्स के साथ शोषण नहीं होने देंगे -अरुण नागर

ग्रेटर नोएडा:छात्र अधिकार संघ संस्थापक अरुण नागर के द्वारा डीएम गौतम बुद्ध नगर को जीएल बजाज ग्रेटर नोएडा में चल रही एडमिशन के नाम पर ठगी पाँच से सात लाख का एक्स्ट्रा एडमिशन से अलग लिया जाता है बच्चों से बड़े लेवल से इनकी रिश्वत दूर दराज जैसे बिहार, आगरा, गोरखपुर, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा आदि जगह से छात्र-छात्राएं आते हैं। उनके अच्छे नंबर हैं और पैसे देने की स्थिति नहीं होती। इतना बजट उनका होता नहीं कि दलाली इनको दें। अच्छे नंबर होने के बाद भी उनसे दलाली मांगी जाती है। जिन बच्चों के मार्क्स कम हैं और पैसे में वो मजबूत हैं, पैसे देते हैं और एडमिशन लेते हैं। सोशल मीडिया न्यूज पर काफी बार इनके सबूत आ चुके हैं। इस विद्यालय विश्वविद्यालय के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कॉलेज के अंदर अलग-अलग तरह के दलाल बैठा रखे हैं, एडमिशन सैल में बाहर के कोई भी व्यक्ति स्टूडेंट है उसके माता पिता से मोबाइल ले जाने पर रोक है ।मतलब परमिशन नहीं है मोबाइल की। जिस तरह से परीक्षा के दौरान होता है उसी तरह दाखिला के समय हो रहा है। छात्र-छात्राएं अच्छे अंक के साथ अंदर जाते हैं लेकिन एडमिशन के लिए उनसे मना हो जाती है। बाहर निकलते ही उनसे कॉल आती है कि भई आपका एडमिशन इतना डोनेशन लगेगा जिस तरह से उनकी घूसखोरी होती है। कई बार ऐसा होता है कि हर स्टूडेंट इतना डोनेशन देने की स्थिति में नहीं होता।अरुण नागर का कहाँ है तुरंत इन पर जाँच करके कार्यवाही हो अन्यथा हम प्रदर्शन करेंगे।इस दौरान कन्हैया,हर्ष पांडे,प्रियांशु राय,दिवाकर,आरुष,एड.देवेश भाटी,विनीत बैसला आदि उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर घनश्याम पाल






