बुलन्दशहर

आर्यन स्पोर्ट्स क्लब ने जीता गोल्ड मेडल 

जम्मू-कश्मीर में हुई नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बे के आर्यन स्पोर्ट्स क्लब की वालीवाल टीम ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने नगर वापसी पर चैंपियन खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत सत्कार किया।

जम्मू-कश्मीर में आयोजित नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप में आर्यन स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पहला मैच आंध्रप्रदेश की टीम को हराकर जीता। दूसरा मैच राजस्थान की टीम को हराकर तथा तीसरा मैच गाजियाबाद की टीम को हराकर और फाइनल में पंजाब की टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ टीम चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया।

टीम के कोच आर्यन कुमार ने बताया कि टीम में नानू, विशाल, प्रियांशु, विवेक,अभय, एवं तक्ष शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उन्होने जीत का श्रेय टीम की लगनशीलता, कड़ी मेहनत और टीम भावना को दिया।

चैंपियन खिलाड़ियों के कस्बे में पहुंचने पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी ने माल्यार्पण कर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत सत्कार किया तथा क्षेत्र में कस्बे का नाम रोशन करने के लिए टीम को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!