ग्रेटर नोएडा

स्कूल बैग व कॉपी पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

ग्रेटर नोएडा:रोटरी क्लब के सदस्य हर्ष गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा अपना स्कूल ( ऐचर) व त्रिशक्ति जन कल्याण स्कूल (सिज़ार पार्क ) ग्रेटर नोएडा में पढ़ रहे 105 निर्धन स्कूली बच्चों को स्कूल बैग ,कॉपी ,चिप्स, फ्रूटी व अन्य सामान वितरित किया गया ।

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा हमेशा सामाजिक कार्यों में सहयोग करता रहता है उसी क्रम में यह पुनीत कार्य किया गया ।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मोहित बंसल , मुकुल गोयल, मनु जिंदल, सुमित माहेश्वरी , शुभम सिंघल , राकेश शर्मा , शुभम गोयल , हर्ष गुप्ता , नवीन शर्मा , अशोक सेमवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!