बुलन्दशहर

कालेज छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ 

विकसित भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल संबोधन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए नशे से दूर रहने की शपथ ली। आयोजकों ने आगामी दो वर्षों तक प्रत्येक रविवार को जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाने की घोषणा की।

महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल संबोधन का प्रसारण करने के साथ किया गया। एन सी सी और एन एन एस के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा विकसित भारत कैंपेन का शुभारंभ किया गया। कैंपेन के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-भर के युवाओं से वर्चुअल संवाद करते हुए नशे से दूर रहकर स्वस्थ जागरूक बन राष्टृनिर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।

प्राचार्य नामित सदस्य डॉ सिराजुद्दीन ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया

सभी मौजूद छात्र छात्राओं ने नशे से दूर रहने की शपथ ली और समाज में नशा उन्मूलन के लिए जन जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डा रामजी द्विवेदी डॉ एस के गुप्ता डॉ प्रशांत कुमार आदि ने सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!