प्रो. विनोद नागर का जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

जौनपुर:भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (BRSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) विनोद नागर जी ने आज उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर का दौरा किया। उनके आगमन पर जिला अध्यक्ष एवं BRSS कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। भीड़ को देखकर प्रो. नागर जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन BRSS के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।
प्रो. नागर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संकल्प लिया कि BRSS को हर संभव घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र हितं सर्वोपरि | राष्ट्र प्रथम” के आदर्श को लेकर संगठन सामाजिक जागरूकता, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जमीनी स्तर पर और तेज करेगा।
जिला अध्यक्ष ने प्रो. नागर जी के मार्गदर्शन में संगठन को जन-जन तक ले जाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम अनुशासनपूर्वक संपन्न हुआ,






