गाजियाबाद

डी.पी. यादव ने मुकेश शर्मा को महानगर अध्यक्ष मनोनीत करने की दी संस्तुति

अध्यक्ष सहित 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का होगा गठन, प्रदेश कार्यालय भेजी जाएगी पदाधिकारियों की सूची

गाजियाबाद :पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डी.पी. यादव ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुकेश शर्मा को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की संस्तुति की है। उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार अध्यक्ष सहित कुल 51 सदस्यीय महानगर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले सभी पदाधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर एवं स्थायी पते की सूची तैयार कर प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अनुशासन एवं निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुकेश शर्मा पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया।

मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी देने का विश्वास जताया है, उसके लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डी.पी. यादव का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करेंगे। सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर महानगर में पार्टी संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

प्रेम शर्मा शेरसिंह वर्मा ,नरेंद्र वर्मा ,गौरव शर्मा, अर्जुनसिंह ,जोगिंदर शर्मा ,जतिन राजपूत, सागर राजपूत,  चरणजीत सिंह वालिया, राहुल कंसल ,रामू कुमार ,नवीन शर्मा, मनोज यादव, अर्जुन शर्मा, पिंटू शर्मा अभी शर्मा ,हनी सिंह ,अशोक आहूजा, राहुल कंसल, प्रभात कौशल,सनी कुमार,विक्की मौजूद रहे,

रिपोर्टर राहुल कंसल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!