बुलन्दशहर

अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को अपना अवैध अतिक्रमण हटाने को दी तीन दिन की मौहलत 

बाद तीन दिन स्वयं बल पूर्वक हटाया जायेगा अवैध अतिक्रमण 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी की पहल पर हुई व्यापारियों की बैठक में अवैध अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए व्यापारियों को तीन दिन की मोहलत दी गई। साथ ही स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि यदि निर्धारित समय सीमा में अवैध अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत खुद बलपूर्वक अवैध अतिक्रमण हटाने में पीछे नहीं रहेगी।

अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने नगर के व्यापारियों की नगर पंचायत कार्यालय में बैठक बुलाई। बैठक में नालों की साफ सफाई में रोडा बने अवैध अतिक्रमण पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने खुद ही अपना अवैध अतिक्रमण हटाने की पेशकश की जिसपर तीन दिन का समय दिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के पश्चात नगर पंचायत स्वयं अवैध अतिक्रमण हटाने को बाध्य होगी। बैठक में बूढ़े बाबू मेला मैदान पर अवैध कब्जे का मामला उठाया गया और धार्मिक स्थल पर किये गये अवैध कब्जे दारों से पैमाइश कराने के बाद भूमि खाली कराए जाने की मांग की गई। लेखपाल ने उच्चाधिकारियों की मदद से समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया।

बैठक में शिवकुमार गुप्ता जाने आलम बब्लू कपड़े वाले मुकेश गुप्ता राजीव कौशल नितिन सिंघल योगेश कुमार अग्रवाल दिनेश कौशिक लिपिक किशोरी लाल विजय सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!