बुलन्दशहर

सईदगढी में गंदगी की भरमार से महामारी फैलने का अंदेशा 

नालियों का गंदा पानी भर रहा मकानों में ,नगर पंचायत के सर्वेसर्वाओं को नहीं कोई सुध

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बे के मौहल्ला सईदगढी में नालियों में लवरेज गंदगी और गन्दे पानी से मौहल्ले वालों को महामारी फैलने का डर सता रहा है। नगरपंचायत के सर्वेसर्वाओं से अनेकों बार समस्या समाधान कराने की मांग की गई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

कस्बे के वार्ड नंबर आठ मौहल्ला सईदगढी में नालियों में सफाई की माकूल व्यवस्था नहीं होने से नालियों में गंदगी और गन्दे पानी की भरमार है। मौहल्ले वालों ने बताया कि गुलशन के मकान की दीवार में नालियों का गंदा पानी भर रहा है जिससे मकान के क्षतिग्रस्त होने का खतरा पैदा हो चला है। इसी तरह यासीन के मकान की नींव में पानी भर रहा है। पानी भरने से मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही । लगता है कि नगर पंचायत को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।नगर पंचायत के सर्वेसर्वाओं से मौहल्ले वालों ने अनेक बार मौहल्ले में साफ सफाई की माकूल व्यवस्था कराने और नालियों की दशा दुरुस्त कराने की मांग की गई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

मौहल्ले वालों ने वार्ड सभासद की लापरवाही को भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!