ग्रेटर नोएडा

जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल ने मनाया विश्व ट्रैफिक लाइट जागरूकता दिवस 

ग्रेटर नोएडा:सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में विश्व ट्रैफिक लाइट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों ने विभिन्न रोचक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ट्रैफिक लाइट के तीनों रंगों—लाल (रुकें), पीला (सावधान रहें) तथा हरा (चलें)—का महत्व सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया। बच्चों ने ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। सड़क पर अनुशासन और सतर्कता ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है। हमें स्वयं ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।”

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इसके माध्यम से बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता, अनुशासन तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!