शिक्षण संस्थान

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा/दिल्ली-एनसीआर को मिला “बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज प्लेसमेंट इन इंडिया अवॉर्ड 2026”

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा/दिल्ली-एनसीआर स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ को 7वें राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन “विजन 2030 एजुकेशन एंड लीडरशिप समिट” में प्रतिष्ठित “बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज प्लेसमेंट इन इंडिया अवॉर्ड 2026” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन इंटिएक्सीलेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) द्वारा नई दिल्ली में किया गया।

यह सम्मान संस्थान की उत्कृष्ट प्लेसमेंट व्यवस्था, उद्योग जगत से मजबूत सहभागिता, विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं करियर उन्नति के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों, कॉर्पोरेट सहयोगियों एवं कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

संस्थान की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्लेसमेंट विभाग की डिप्टी जनरल मैनेजर अंकिता चौहान द्वारा प्राप्त किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की पूरी टीम, विद्यार्थियों एवं उद्योग सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सभी के सामूहिक समर्पण और उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है।

इस अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि “यह सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण एवं बेहतर रोजगार अवसर प्रदान करना है। यह उपलब्धि हमारी पूरी टीम के समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत और उद्योग जगत के विश्वास का परिणाम है। आने वाले समय में भी हम शिक्षा एवं प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।”

संस्थान के निदेशक डॉ भूपेन्दर सोम ने कहा कि “जीआईएमएस सदैव विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण और उद्योग आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान देता रहा है। यह पुरस्कार संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्लेसमेंट प्रणाली की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। हम अपने सभी उद्योग सहयोगियों एवं हितधारकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित जीआईएमएस संस्थान प्रबंधन शिक्षा एवं प्लेसमेंट के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्यरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!