रागनी दंगल के साथ विकास कार्य की भी मिली सौगात
अहिल्याबाई होलकर जयंती पर गूंजी रागनियां,विधायक ने करीब 12 लाख रुपये की सीसी रोड का किया शिलान्यास

शिकारपुर : गांव रिसालू के मजरा लीला नगला में लोकमाता मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशाल रागनी दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने भाग लेते हुए करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास किया।
छतारी के गांव रिसालू के मजरा लीला नगला में मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर विशाल रागनी दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनिल शर्मा एवं होलकर सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद आयोजित रागनी दंगल में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सेवा, धर्म, न्याय और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श समाज को आज भी प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।इस मौके पर होलकर सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, सुंदर सिंह, राजकुमार बघेल, जेपी बघेल, देव बघेल, रामपाल सिंह, मनोज मास्टर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा






