लखावटी में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
विधायक और ब्लाक प्रमुख ने दी जनता को सरकार की राहत भरी योजनाओं की जानकारी ,विभिन्न विभागों ने लगाये अपने स्टाल

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ब्लाक मुख्यालय लखावटी पर बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा और ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान एडवोकेट ने जनसामान्य को विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न विभागों ने भी स्टाल लगाकर अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।
लखावटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अनूपशहर विधायक संजय शर्मा और ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान एडवोकेट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। खंड विकास अधिकारी अजय पाल सिंह ने आगंतुक मुख्य अतिथि विधायक अनूपशहर संजय शर्मा और ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान एडवोकेट का बुके भेंट कर शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर भाव-भीना स्वागत सत्कार किया। अपने संबोधन में विधायक संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के सफलता पूर्वक बारह साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान पूरे देश प्रदेश में चलाया जा रहा है। भाजपा सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के निचले पायदान पर बैठे हर व्यक्ति तक पहुंचाना और उसका जीवन स्तर सुधारना है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन स्वयं चलकर जनता तक पहुंचा है। ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सरकारी दफ्तरों के चक्कर पे चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। शासन प्रशासन का प्रयास जनता की समस्याओं को गांव, थाना और ब्लाक स्तर पर ही समाधान करना है।
ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान एडवोकेट ने कहा कि हम लखावटी ब्लाक के चहुंमुखी विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के प्रति जागरूक और प्रतिबद्ध हैं।हर पीड़ित व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव समान रूप से न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर हैं।
इस अवसर पर ग्राम विकास, पंचायती राज,समाज कल्याण, स्वास्थ्य और यूनानी चिकित्सा,पशु चिकित्सा, रसद एवं खाद्य विभाग, बालविकास परियोजना आदि विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए और उपस्थित लोगों को अपने विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ उठाने के तौर तरीके बताए।
बालविकास परियोजना अधिकारी द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को मुख्य अतिथि गणों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कराते हुए सम्मानित कराया गया। पंचायत सहायकों को भी सम्मानित किया गया तथा पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। तीन लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास की चाभी भैंट कर सम्मानित किया गया ।
चिकित्सकोंकी टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवायें वितरित की,इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहन सिंह ए डी ओ प्रवीण कुमार ए डी ओ पंचायत राजकुंवर पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा सी डी पी ओ संगीता ,डा तहसीन रज़ा,डॉ निखत अफसाना, डॉ विनीत भारद्वाज, डॉ के पी सिंह, कविता निशा मुनेश सिरोही, डॉ मेहर आलम,विभिन्न भाजपा नेता कार्यकर्ता अनेक ग्राम प्रधान गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






