बागपत

बड़ौत की रामलीला में सीता माता के कन्यादान और श्रीराम-सीता विवाह का हुआ भव्य मंचन

बागपत(उत्तर प्रदेश) बड़ौत नगर में श्री कृष्ण जी महाराज सनातन धर्म ठाकुरद्वारा प्रेम मंडल के तत्वावधान में आयोजित 150 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के पांचवें दिन माता सीता के कन्यादान और भगवान श्रीराम-सीता विवाह का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला मंचन में दिखाया गया कि गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए राजा जनक ने विवाह मंडप की व्यवस्था कराई। विवाह की विभिन्न रस्मों के दौरान सखियों ने मंगल गीत गाए, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और भक्ति से भर गया। इसके बाद माता सीता के कन्यादान तथा भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह समारोह का मनोहारी मंचन किया गया।

विवाह समारोह में माता सीता के कन्यादान की रस्म डॉ आकाश बंसल ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चिराग चौधरी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अतिथियों में संजय गोयल, संदीप गर्ग उर्फ टीटू प्रधान, रविंद्र तोमर, नीरज गुप्ता, सतपाल वर्मा, अरविंद खोखर, मुदित जैन, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन और हर्ष आर्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पटका व माला पहनाकर और रामदरबार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेम मंडल के अध्यक्ष आशीष वर्मा, मंत्री दीपांशु गुप्ता, मुकुल शर्मा और दलबीर माहेश्वरी सहित पदाधिकारियों एवं कलाकारों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मंचन का निर्देशन सीन डायरेक्टर बबलू माहेश्वरी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अमित वशिष्ठ और रोहित वर्मा ने किया। ऐतिहासिक रामलीला के सफल आयोजन में प्रधान रमेश शर्मा, प्रेम मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, दिनेश गुप्ता, संजय शर्मा, अभिषेक रुहेला, नरेश रुहेला, सुनील जैन, सौरभ, कुणाल, कोषाध्यक्ष पवन माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी अंकित वर्मा और अजय वर्मा सहित कमेटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!