बुलन्दशहर

ढोल नगाड़ों के साथ हुआ ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तौमर का जोरदार स्वागत 

तरसेम गुर्जर के आवास पर पहुंचकर किया सभा को संबोधित 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)ऊर्जा राज्यमंत्री एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तौमर ने कहा कि पूर्व सरकारों में प्रदेश की जनता बिजली के लिए तरसती थी भाजपा के राज में बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से सर्व सुलभ है। हम प्रदेश की जनता को चौबीसों घंटे बिजली देने के लिए प्रयत्नशील हैं। बंगाल में पार्टी की जीत कर्मठ कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करने वालों की जीत है। सुशासन स्थापना भाजपा की प्रथम प्राथमिकता है।

तौमर बुधवार को इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जनपद बुलंदशहर के चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता तरसेम गुर्जर के आवास पर आयोजित सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि पहले जनता को कहीं बाहर जाने के लिए बदहाल सड़कों पर घंटों जाया करने को विवश होना पड़ता था। भाजपा सरकार आने पर सड़कों की बेहतरीन दशा अपनी कहानी खुद बयां कर रही है। पहले पैसा भ्रष्टाचार  की भेट चढ़कर जेबों में जा रहा था अब विकास कार्यों पर खर्च हो रहा है। हालात बदले हैं। ईमानदारी से काम करने पर हर मुश्किल आसान होती है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि ममता बनर्जी का इस्तीफा नहीं देने का बयान बेतुका है। हम कानून और संविधान पर चलने वाले लोग हैं। संविधान सम्मत माकूल जवाब दिया जाएगा।

इससे पूर्व कस्बे में पहुंचे मंत्री को कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल से पूर्व ही उतार लिया।ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में तौमर को जोरदार नारेबाजी के साथ सभा स्थल पर लाया गया। तमाम गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर बुके भेंट कर मंत्री महोदय का स्वागत सत्कार किया।

आयोजकों ने इक्यावन किलो फूलों से निर्मित विशाल माला पहनाकर मंत्री जी का शानदार स्वागत सत्कार किया। तरसेम गुर्जर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक गूर्जर, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेन्द्र गूर्जर, सहकारी संघ चेयरमैन पप्पी गूर्जर ज्ञानेन्द्र प्रधान, लोकेश गूर्जर सोनू लोधी गुड्डू चावला, विनोद गूर्जर गौरव कपासिया, नरेश भाटी हितेंद्र गौड़ जयचंद गूर्जर रविन्द्र ठाकुर विपिन भड़ाना सुनील भाटी, बंटी ठाकुर, प्रवेश लोधी,लीलू प्रधान धर्मपाल कपासिया, मुकेश गौतम प्रधान नंगला करन, ऋषि पाल भड़ाना आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!